तिरुवनंतपुरम , फरवरी 09 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के भारतीय जनता पार्टी पार्षदों को 12 फरवरी को नयी दिल्ली में आयोजित एक विशेष स्वागत समारोह में आमंत्रित किया है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने सोमवार को दीपार्षदों को दिया गया यह निमंत्रण तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनावों में भाजपा के बेहतर प्रदर्शन के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा नेता वी.वी. राजेश पिछले दिसंबर 2025 में मेयर चुने गए थे, जो केरल के किसी भी नगर निगम में पार्टी के लिए पहली बार हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित