नयी दिल्ली , जून 22 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।
'एक्स' पर पोस्ट संदेश में प्रधानमंत्री ने विजय के जन्मदिन के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं और उनकी लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की। श्री मोदी ने कहा, "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।"यह बधाई विजय के जन्मदिन के मौके पर राजनीतिक नेताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार आ रहे बधाई संदेशों के बीच आयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित