नयी दिल्ली , अगस्त 01 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की डेकथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर को बधाई दी और आगामी वर्षों में उनकी निरंतर सफलता की कामना की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, "भारतीय खिलाड़ी लगातार इतिहास रच रहे हैं और देश का मान बढ़ा रहे हैं। तेजस्विन शंकर ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल में पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने 10 स्पर्धाओं में शानदार ऑल-राउंड प्रदर्शन किया। उन्हें बधाई। वे ऐसे ही चमकते रहें। मेरी शुभकामनाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित