नयी दिल्ली , अक्टूबर 01 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के धैर्य , साहस और सूझ-बूझ की सराहना करते हुए उन्हें 'हीरो' बताया जिन्होंने फ्लाईदुबई का परिचालन के दौरान सहयोगी मुख्य पायलट के छुरे के प्रहार से घायल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और यात्रियों की मदद से एक बड़ा विमान हादसा होने से बचा लिया।

राजधानी में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने बुधवार को दुबई से तेलअवीव की उड़ान में कैप्टन स्मित के साथ हुई घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनका पराक्रम ' हर देशवासी को गौरव से भर देता है।' श्री मोदी ने उनका अभिनंदन करते हुए लोगों से कैप्टन स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया।

श्री मोदी ने अपने संबोधन के शुरू में कल फ्लाईदुबई की उड़ान में घटी घटना का जिक्र किया । श्री मोदी ने कहा, " ... आज इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि इस हिन्दुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। हर देशवासी के लिए स्मित का ये पराक्रम हमें गौरव से भर देता है।" प्रधानमंत्री ने बताया कि उनकी आज मेरी स्मित के पिता भूपेंद्र भाई, उनकी माता गीता बहन और पत्नी बहन सोनल से भी बातचीत हुई।

उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित का इलाज चल रहा है, "आज पूरी दुनिया उन पर गर्व कर रही है। मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि हम सब स्मित की दीर्घायु के लिए, स्मित के उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें, और भारत के गौरव को बढ़ाने वाले भाई स्मित का अभिनंदन करें।'इससे पहले प्रधानमंत्री ने श्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ''एक्स'' पर कहा ''कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। सबसे बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने बहुत हिम्मत और दूसरों की जान बचाने का पक्का इरादा दिखाया।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी बहादुरी ने सैकड़ों जानें बचाने और एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वह कैप्टन मच्छार के जल्दी ठीक होने, नई ताकत और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित