नयी दिल्ली , मार्च 12 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से फोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया में बनी गंभीर स्थिति पर विचार-विमर्श किया।
श्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा, "मैंने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से क्षेत्रीय गंभीर स्थिति पर चर्चा करने के लिए बातचीत की। मैंने तनाव बढ़ने, नागरिकों की मौत और नागरिक अवसंरचना को हुए नुकसान पर गहरी चिंता व्यक्त की।"श्री मोदी ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और माल एवं ऊर्जा का निर्बाध परिवहन भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित