नयी दिल्ली , सितंबर 25 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों के 4 गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले दौड़ में रजत पदक जीतने पर मनु टीएस, पूवम्मा एमआर, विशाल टीके और विद्या रामराज को शुक्रवार को बधाई दी और उनके असाधारण प्रदर्शन की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी गति, तालमेल और दृढ़ संकल्प ने दौड़ को रोमांचक बना दिया और भारतीय एथलेटिक्स के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण साबित हुआ। श्री मोदी ने आशा जताई कि भविष्य में वे और अधिक सफलता प्राप्त करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, " हमारी मिश्रित 4 गुणा 400 मीटर रिले टीम का असाधारण प्रदर्शन।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित