नयी दिल्ली , अगस्त 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ईद ए मिलाद-उन-नबी और ओणम के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

श्री मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "ईद मुबारक! मिलाद-उन-नबी की बधाई। मुझे उम्मीद है कि यह अवसर हमारे चारों ओर एकजुटता और खुशियों को बढ़ावा देगा।"उन्होंने आगे कहा, "दया और समाज के प्रति योगदान की भावना हमेशा हमारा मार्गदर्शन करे।"श्री मोदी ने देशवासियों को ओणम के मौके पर भी शुभकामनाएं दी और इस त्योहार को दुनिया भर में उत्साह और जोश के साथ मनाया जाने वाला एक जीवंत उत्सव बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित