नयी दिल्ली , मार्च 26 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के प्रकाशम ज़िले में हुए एक सड़क हादसेपर शोक जताया है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सहायता राशि की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर पोस्ट किये गये एक संदेश में कहा, "आंध्र प्रदेश के प्रकाशम ज़िले में हुआ हादसा दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायल लोग जल्द से जल्द स्वस्थ हों, यही मेरी कामना है। "उन्होंने इस घटना से प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से सहायता राशि देने की भी घोषणा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित