नयी दिल्ली , जून 04 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अहमदाबाद में पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया और कहा कि योगासन खेलों का ही दूसरा पहलू है और यह भी अन्य खेलों के इकोसिस्टम की तरह अपने साथ नयी संभावनाएं लेकर आयेगा।
योगासन चैंपियनशिप का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि विश्व योग दिवस से पहले विश्व योगासन चैंपियनशिप लोगों के स्वास्थ्य के मामले में ' डबल डोज' लेकर आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित