हैदराबाद , अप्रैल 26 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को तेलंगाना के दौरे पर आयेंगे।

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. रेड्डी ने रविवार को बताया कि तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद श्री मोदी का राज्य का यह पहला दौरा होगा।

उन्होंने कहा कि इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री कई अहम विकास पहलों की शुरुआत कर सकते हैं जिसमें रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित करना और कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखना शामिल है।

श्री रेड्डी ने सोमाजीगुडा में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कहा कि यह दौरा राज्य में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को काफी बढ़ावा देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित