नयी दिल्ली , मई- 20 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोम में संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के सर्वोच्च कृषि सम्मान " एग्रीकोला मेडल" से सम्मानित किए जाने का स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में भारत में कृषि और संबद्ध क्षेत्र के विकास के लिए शुरू की गई विभिन्न पहलों और योजनाओं को गिनाया है।

श्रीमती सीतारमण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा,"यह जानकर खुशी हुई कि भारतीय खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) का 'कृषि पदक' प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ इंडिया) को प्रदान किया गया है।" वित्त मंत्री ने कहा," प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की भारत के कृषि और संबद्ध क्षेत्र के लिए कुछ पहलें इस प्रकार हैं: फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-नाम (राष्ट्रीय कृषि बाजार), मेगा फूड पार्क, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि, रियायती उर्वरक और यूरिया, सौर पंप सेट, अतिरिक्त आय के लिए चंदन और बांस की खेती, पारंपरिक मछुआरों को समर्थन, सुअर पालन और बकरी पालन के लिए बजटीय सहायता, प्रत्येक जिले में पशु चिकित्सा प्रशासन, धन धान्य योजना के लिए 100 जिले, किसान उत्पादक संगठन, मखाना बोर्ड और भी बहुत कुछ। "उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को यह सम्मान रोम में एफएओ मुख्यालय पर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित