नयी दिल्ली , अक्टूबर 07 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर सरकार के मुखिया रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को यहां श्री विनायक मंदिर में पूजा अर्चना की और देश की खुशहाली की कामना की ।
श्री मोदी आज सुबह सबसे पहले राष्ट्रीय राजधानी के सरोजनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचे और उन्होंने विध्नहर्ता की पूजा-अर्चना की।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट में लिखा, "आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। विघ्नहर्ता की कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।"उल्लेखनीय है कि श्री मोदी सात अक्टूबर, 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे। तब से लेकर आज तक वे लगातार सत्ता में रहे हैं- पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में। आज ठीक 25 वर्ष पूरे हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित