, Sept. 15 -- भाजपा नेता ने कहा कि विद्यालय और महाविद्यालय के विद्यार्थियों, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक के छात्रों, युवा प्रोफेशनल्स, स्टार्टअप, युवा उद्यमियों, स्वतंत्र इनोवेटर्स, ग्रामीण प्रतिभाओं, अटल टिंकरिंग लैब से जुड़े छात्रों तथा पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, कृषि और विज्ञान के क्षेत्र के प्रतिभागियों को इसमें अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय स्तर पर 'जूनियर' और 'ओपन' दो श्रेणियां रखी गई हैं। उच्च शिक्षा, पशुपालन, मत्स्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नगर विकास, कृषि और उद्योग विभागों को भी अभियान से जोड़ा गया है। उत्कृष्ट नवाचार करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित