जयपुर , मई 16 -- राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेशों को व्यवहार में उतारने का आह्वान किया और कहा है कि जहां आवश्यकता न हो वहां वाहन का उपयोग कम करें तथा जरुरत पड़ने पर कार शेयरिंग को बढ़ावा देना चाहिए।

श्री दिया कुमारी ने शनिवार को अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा की झोटवाड़ा शाखा के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि श्री मोदी द्वारा दिए गए सुझावों को सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है। देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में हर व्यक्ति को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि सभी श्री मोदी के संदेशों को व्यवहार में उतारना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित