जयपुर , मई 31 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचार युवाओं को सकारात्मक परिवर्तन और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।
श्री शर्मा ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री निवास पर श्री मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के '134वें संस्करण' को सुना और इस अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए वे सामाजिक सरोकार के कार्यों से जुड़ें तथा नवाचार अपनाकर अपने कौशल में वृद्धि भी करें।
श्री शर्मा ने युवाओं से संवाद भी किया। इस अवसर पर राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री के.के. विश्नोई, सांसद मदन राठौड़ सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद थे।
इससे पहले बड़ी संख्या में युवा साइकिल चलाकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और इसके जरिए युवाओं ने श्री मोदी के ईंधन बचत के संदेश को और अधिक मजबूत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित