जयपुर , सितम्बर 17 -- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
इस अवसर पर श्री बागडे ने श्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की है और कहा कि श्री मोदी दूरदर्शी सोच के स्वप्नदृष्टा प्रधानमंत्री हैं और उनके नेतृत्व में राष्ट्र तेजी से विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।
उन्होंने कहा कि "विकसित भारत" का श्री मोदी का संकल्प भारत को फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने श्री मोदी के स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित