यमुनानगर , सितंबर 17 -- हरियाणा के यमुना नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम की ओर से वीरवार देर शाम चनेटी स्थित ऐतिहासिक बौद्ध स्तूप पर 'आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम द्वारा बौद्ध स्तूप परिसर में 251 दीप प्रज्ज्वलित कर उसे रोशनी से जगमग किया गया। समाज कल्याण विभाग की पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनंद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि पार्षद रुचि कांबोज विशिष्ट अतिथि और अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि रोजी मलिक आनंद, पार्षद रुचि कांबोज, अतिरिक्त आयुक्त धीरज कुमार और मौजूद लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। एक साथ 251 दीप जलने से पूरा स्तूप परिसर रोशनी से आलोकित हो उठा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित