देहरादून , अगस्त 30 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू सेवा संकल्प अभियान पर उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की रविवार को आयोजित कार्यशाला मे सेवा कार्यक्रमों को घर-घर पहुंचाने के संकल्प की प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित भारत निर्माण के साथ हम सबको सेवा कार्यों को भी आगे बढ़ाना है। जिसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्मदिन से बेहतर कोई बेहतर अवसर नहीं हो सकता।

अभियान के क्षेत्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी जीवनचर्या से स्थापित किया है कि सत्ता शक्ति नहीं, सेवा का माध्यम है। हमे इसी मूलमंत्र को अपनाते हुए सेवा संकल्प के कार्यक्रमों से जन जन में सकारात्मक बदलाव लाना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि हमेशा की तरह सेवा के इस अभियान में भी प्रदेश का संगठन, देश में अव्वल रहेगा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान देश भर में प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से और राज्य में मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन 16 सितंबर से प्रारंभ होकर 17 अक्टूबर तक एक माह तक विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित