मुंबई , अक्टूबर 26 -- महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी पार्टी नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी की सोच को दर्शाती है।

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में श्री बन ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार के खिलाफ बार-बार आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बयानबाजी से न तो प्रधानमंत्री पर कोई फर्क पड़ेगा और न ही देश के विकास की गति रुकेगी।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का श्री मोदी पर व्यक्तिगत हमले का पुराना इतिहास रहा है। उन्होंने श्री मोदी और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ अतीत में की गई विवादित टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार से बौखलाकर कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद में व्यक्तिगत स्तनहीन टिप्पणियां कर रही है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रविवार को हुई घटना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने ही एक कार्यकर्ता को भाजपा का समझकर पीट दिया। श्री बन ने दावा किया कि कार्यक्रम स्थल आधा भी नहीं भरा था और सभा में कम भीड़ ही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की बौखलाहट की वजह बनी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित