नयी दिल्ली , सितंबर 26 -- ेखक-निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में फिल्म 'हनुमान अंश' की टीम ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक विशेष भजन क्लबिंग कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में फिल्म से जुड़े सिंगर साधु एस. तिवारी और निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने भजन प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में साधु एस. तिवारी ने फिल्म 'हनुमान अंश' के भक्ति गीत 'पार्वती' की प्रस्तुति दी, जबकि विशाल चतुर्वेदी ने 'हृदय में जिनके सियाराम' गीत गाया। इस गीत को विशाल चतुर्वेदी ने अपनी आवाज देने के साथ इसके बोल और संगीत भी तैयार किए हैं।
'हनुमान अंश' के संगीत को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उल्लेखनीय प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म का गीत 'पार्वती' यूट्यूब के भारत के वीकली टॉप सॉन्ग्स चार्ट में पहले और ग्लोबल म्यूजिक चार्ट में दूसरे स्थान तक पहुंच चुका है। बुंदेली लोक संगीत से प्रेरित इस गीत को 100 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और इंस्टाग्राम पर इसके साथ सात लाख से अधिक रील्स बनाई जा चुकी हैं।
फिल्म के 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' जैसे गीतों को भी श्रोताओं का व्यापक समर्थन मिला है। सोशल मीडिया पर इनके विभिन्न संस्करण भी वायरल हुए हैं।
दिल्ली में आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में विशाल चतुर्वेदी और साधु एस. तिवारी की प्रस्तुतियों ने 'हनुमान अंश' के भक्तिमय संगीत को मंच पर पेश किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित