नयी दिल्ली , जनवरी 19 -- केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं रक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूर्वोत्तर पर निरंतर ध्यान इस क्षेत्र के युवाओं के लिए नए सिरे से आत्मविश्वास और अवसर पैदा किये हैं।
श्री चौधरी ने आज असम स्थित गुवाहाटी विश्वविद्यालय में पूर्वोत्तर के लिए इंडियास्किल्स क्षेत्रीय प्रतियोगिता 2025-26 का उद्घाटन किया, जहां पूर्वोत्तर के आठ राज्यों के युवा 26 कौशलों में एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस अवसर पर श्री जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूर्वोत्तर पर निरंतर ध्यान, जो उनकी नियमित यात्राओं और नीतिगत प्राथमिकताओं से स्पष्ट है, ने इस क्षेत्र के युवाओं के लिए नए सिरे से आत्मविश्वास और अवसर पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि इंडियास्किल्स जैसी पहलें इस दृष्टिकोण को और मजबूत करती हैं, क्योंकि ये राष्ट्रीय मंचों को सीधे इस क्षेत्र की युवा प्रतिभाओं तक पहुंचाती हैं।
उन्होंने कहा, "इंडिया स्किल्स महज एक प्रतियोगिता नहीं है; यह उत्कृष्टता, अनुशासन और काम की गरिमा का उत्सव है। पूर्वोत्तर में अपार प्रतिभा और आकांक्षाएं हैं, और यह मंच इस बात पर हमारे विश्वास को दर्शाता है कि इस क्षेत्र के युवा भारत के कुशल कार्यबल का नेतृत्व करने और राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए तैयार हैं।
शिक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास के बीच घनिष्ठ समन्वय रोजगार, उद्यमिता और आजीवन सीखने के रास्ते खोलता है, साथ ही युवाओं भविष्य के लिए तैयार करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित