अलवर , मई 16 -- राजस्थान में अलवर की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की छह वारदातों का खुलासा करके एक नाबालिग को निरुद्ध किया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक निरुद्ध आरोपी से चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की गयी है। नाबालिग ने पूछताछ में दो वारदातें वैशाली नगर थाना क्षेत्र में, दो वारदातें एनईबी थाना क्षेत्र में एक वारदात अरावली विहार और एक वारदात नौगावां थाना क्षेत्र में करना कबूल किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित