श्रीगंगानगर , फरवरी 05 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर बुधवार को एक मोटरसाइकिल के पशु से टकराने एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मजदूर जस्सा सिंह (40) और बुधराम मोटरसाइकिल से अपने घर चक 3- एलएलपी लौट रहे थे। रात करीब आठ बजे गुरु चेला आश्रम के पास अचानक सामने आए आवारा पशु से मोटरसाइकिल टकरा गयी, जिससे दोनों घायल हो गये।

पुलिस ने बताया दोनों घायलों को लोगों ने श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां जस्सासिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बुधराम का उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित