भरतपुर , जुलाई 21 -- राजस्थान के भरतपुर में नदबई-कुम्हेर सड़क मार्ग पर मंगलवार को मोटर साइकिल के गौवंश से टकराने से दो युवतियां और एक युवक घायल हाे गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों की पहचान राज (18), काजल (18) और करौली निवासी रिंकी (23) के रूप में हुई है। राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से तीनों को नदबई के राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि राज और काजल कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा देने के लिए कुम्हेर जा रहे थे। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार हादसे में तीनों घायलों के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आयी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित