अलवर , जून 13 -- राजस्थान में अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार को अलवर-दिल्ली हाईवे पर मोटर साइकिल की टक्कर लगने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब एक बजे की है। बाबूलाल जाटव (55) अपने घर के लिए निर्माण सामग्री की जानकारी लेने के लिये पैदल जा रहे थे। पिपरोली गांव बस स्टैंड के समीप वह सड़क से नीचे खड़े होकर सड़क पार करने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक मोटर साइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये।
उन्हें परिजन तत्काल रामगढ़ उप जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित