देहरादून/रुड़की , अगस्त 10 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में कांवड़ से गंगाजल लेने मोटर साइकिलो से आए दो कांवड़िये आपस में मोटरसाइकिल टकराने के कारण काल कवलित हो गए। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा रविवार को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित रिमझिम ढाबे के पास हुआ। जिसमें बुलेट और बाइक की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों पर कांवड़िए सवार थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित