भरतपुर , सितम्बर 13 -- राजस्थान में धौलपुर के बाबू महाराज थूम मेले में रविवार को दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की मोटर साइकिलें टकराने से चार युवक घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों की पहचान इंद्रजीत सिंह (30), मुकेश (26), कान्हा (24) और सोनू (20) के रूप में हुई हैं। पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए बाड़ी के जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से इंद्रजीत सिंह और सोनू धौलपुर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित