बुरहानपुर , अक्टूबर 31 -- मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बंभाड़ा गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक घर पर मोटरसाइकिल धोने के लिए पानी की मोटर चालू करने गया था। प्लग लगाते ही उसे करंट लगा और वह गिर पड़ा।
पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार परिजन उसे शुक्रवार रात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बंभाड़ा निवासी योगेश महाजन के रूप में हुई है। वह अपनी मोटरसाइकल धोने की तैयारी कर रहा था। वह मोटर चालू करने गया और जैसे ही उसने बिजली का प्लग लगाया उसे करंट का तेज झटका लगा। युवक के गिरने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित