भभुआ , सितंबर 21 -- बिहार में कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल के साथ 24.765 लीटर विदेशी शराब बरामद करने के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहनियां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल संख्या यूपी65जीडी8024 की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 24.765 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित