भभुआ , सितंबर 12 -- बिहार में कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को एक मोटरसाइकिल के साथ 15.2 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि चांद थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 15.2 लीटर देसी शराब बरामद की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित