देहरादून , जुलाई 08 -- उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिला अंतर्गत, प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बुधवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मुलाकात कर मोटणा झींवाली सड़क की दुर्दशा से अवगत कराया।
विधायक ने कहा कि यह सड़क डोबरा से मोटणा तक की जीवन रेखा भी है, जो बहुत बदहाल स्थिति में है। यह यात्रा मार्ग होने की वजह से उत्तरकाशी से जोड़ता है, जो धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने क्षेत्र की अन्य लंबित सड़कों का शीघ्र निर्माण करने के लिए कहा।
श्री नेगी के साथ कांग्रेस के पूर्व सचिव महेश जोशी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित