रूद्रपुर , जुलाई 18 -- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के केलाखेड़ा क्षेत्र में मॉर्निंग वॉक पर निकली एक बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल छीनने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के अनुसार नरेश कुमार ने केलाखेड़ा पुलिस को डायल 112 लूट की घटना के संबंध में सूचना दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी मां शुक्रवार सुबह मार्निंग वॉक पर गयी थी। इसी दौरान किसी ने उसके साथ मारपीट कर सोने के कुंडल छीन लिये।
पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया साथ ही पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं। एक टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला।
आखिरकार आरोपी की पहचान कर ली गई है। उन्होंने आरोपी के जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित