पटना , मई 12 -- खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक मनेश कुमार मीणा ने पर्यावरणीय स्वीकृति से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि मॉनसून से पूर्व सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, जिससे बालू घाटों का संचालन बाधित न हो।
खान एवं भूतत्व विभाग की विभागीय समीक्षात्मक बैठक निदेशक श्री मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में राज्य के सभी जिलों के खनिज विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
बैठक में बिहार खनिज (समानुदान, अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण) नियमावली, 2026 का प्रशिक्षण सभी जिलों के खनिज विकास पदाधिकारियों को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित