नयी दिल्ली , जुलाई 13 -- सप्ताहांत के दो दिवसीय विश्राम के बाद सोमवार को ओरिएंटल कप 2026 का रोमांच एक बार फिर डॉ. अंबेडकर स्टेडियम में शुरू हुआ। खिली धूप और साफ मौसम के बीच खिलाड़ियों को बेहतरीन खेल परिस्थितियां मिलीं, जिसका असर पूरे दिन खेले गए मुकाबलों में देखने को मिला। टूर्नामेंट के पांचवें दिन बालिका वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले आकर्षण का केंद्र रहे, जिनमें वसंत वैली स्कूल, मॉडर्न स्कूल, स्टेप बाय स्टेप स्कूल (नोएडा) और भारती पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं बालक वर्ग का एकमात्र मुकाबला जीतकर वसंत वैली स्कूल ने अंतिम क्वार्टरफाइनल स्थान हासिल किया।
दिन के पहले मुकाबले में बालिका वर्ग में वसंत वैली स्कूल ने केंद्रीय विद्यालय, आर.के. पुरम को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
बालिका वर्ग के पहले क्वार्टरफाइनल में वसंत वैली स्कूल ने गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनआईटी फरीदाबाद को 1-0 से हराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित