मैहर , अक्टूबर 21 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले में 23 अक्टूबर को सनातन संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुख्य वक्ता होंगे।
उद्योगपति पवन अहलूवालिया ने आज केजेएस सीमेंट परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 23 अक्टूबर को केजेएस सीमेंट परिसर में सनातन संवाद विषय पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का उद्बोधन होगा। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, सनातन परंपराओं, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित