मैहर , मई 11 -- मध्यप्रदेश के मैहर जिले की पुलिस ने 21 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार शाम रामनगर-भदनपुर मार्ग पर कार से गांजे की खेप ले जा रहे अनिल द्विवेदी (37) और विष्णुकांत पांडे (27) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित