मैहर , अप्रैल 5 -- मध्यप्रदेश में मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार को राजभान कोल का रक्तरंजित शव अमरपाटन थाना क्षेत्र के पडक्का औद्योगिक क्षेत्र के निकट मिला।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित