भरतपुर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में एक मैरिज होम के एक हॉल में गुरुवार देर रात आग लगने से टैंट और अन्य सामग्री जलकर खाक हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदेव नगर में स्थित मैरिज होम में कल देर रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
दमकल सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन जिस कमरे में आग लगी थी, उसमें टेंट का सामान रखा हुआ था। आग तेजी से फैली और टेंट सहित अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच दमकल विभाग को सूचित किया। इसके बाद दमकल की गाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित