मैनपुरी, जून 11 -- मैनपुरी में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए 21 जून तक सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिये विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के तहत नगर निकाय क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नगर निकायों को निर्देश दिए हैं कि बाजारों, मॉल, होटल, रेस्टोरेंट, मंडियों, अस्पतालों, रेलवे एवं बस स्टेशनों सहित सार्वजनिक स्थलों पर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए और नियमित निरीक्षण व चेकिंग अभियान चलाए जाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित