मैनपुरी, अप्रैल 2 -- उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के दन्नाहार क्षेत्र में जरामई मार्ग पर गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम जरामई निवासी कोतवाल सिंह (50) गुरुवार सुबह अपनी साइकिल से खेतों पर फसल देखने गए थे। जब वह वापस घर लौट रहे थे, तभी सड़क पर पहुंचते ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी,जिससे वह उछलकर काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित