मैनपुरी , सितंबर 26 -- मैनपुरी जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम सीतापुर में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को एक एक मकान की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रुप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर दन्नाहार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 24 वर्षीय केशव की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, चार अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है।

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित