मैनपुरी, सितम्बर 14 -- मैनपुरी जिले में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा में सोमवार सुबह करंट लगने से 52 वर्षीय जीत सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जीत सिंह घर के बाहर रोजमर्रा के काम में जुटे थे। इसी दौरान वह बिजली के चालू तार की चपेट में आ गए। करंट का तेज झटका लगने से वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर दन्नाहार थाना प्रभारी शत्रुंजय कुमार सिंह के निर्देश पर बरौली चौकी प्रभारी मानवीर सिंह पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों और घटनास्थल की भी जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित