मैनपुरी, जून 12 -- उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले की थाना औंछा पुलिस और एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दस अवैध तमंचे और शस्त्र निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर की गई छापेमारी में ग्राम औंछा निवासी अशोक, प्रिंस और पवन को अवैध हथियार बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। बरामद सामान में लोहे के पाइप, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, हथौड़े, रेती, स्प्रिंग और अन्य उपकरण शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित