फिरोजाबाद , जुलाई 21 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के मटसेना थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार मैक्स वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भीकनपुर मेघपुर निवासी पवन कुमार (17) कक्षा 11 का छात्र था। वह मंगलवार को बाइक से जिला मुख्यालय खाना पहुंचाने जा रहा था। इसी दौरान रसीदपुर कनेटा के निकट पीछे से तेज गति से आ रही मैक्स ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

दुर्घटना में पवन कुमार के सिर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को ट्रॉमा सेंटर ले गई, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित