चंडीगढ़ , जुलाई 31 -- हरियाणा में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल मोहाली ने यमुनानगर के सत्यम सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में शुक्रवार को मल्टी-स्पेशियलिटी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस पहल के तहत मरीजों को न्यूरोलॉजी और श्वसन रोगों से संबंधित विशेषज्ञ परामर्श जांच उपचार योजना और फॉलो-अप देखभाल की सुविधा उपलब्ध होगी।

अस्पताल के अनुसार न्यूरोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. अनिल ढींगरा प्रत्येक माह के दूसरे शनिवार को दोपहर 12 से दो बजे तक मरीजों को परामर्श देंगे। वहीं पल्मोनोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. कशिश दत्ता हर महीने के दूसरे और चौथे गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक ओपीडी में उपलब्ध रहेंगी।

डॉ. अनिल ढींगरा ने कहा कि न्यूरोलॉजिकल बीमारियों की समय पर पहचान और विशेषज्ञ परामर्श से उनका प्रभावी उपचार संभव है। वहीं डॉ. कशिश दत्ता ने बताया कि श्वसन संबंधी रोगों का शुरुआती चरण में पता लगने और उचित उपचार मिलने से मरीजों की स्थिति में तेजी से सुधार होता है, बीमारी की प्रगति धीमी पड़ती है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है। अस्पताल का उद्देश्य क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक उपलब्ध कराना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित