पेरिस , अप्रैल 14 -- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से वार्ता फिर शुरू करने और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को बिना शर्त खोलने का आग्रह किया है।
श्री मैक्रों ने दोनों नेताओं से बातचीत में कहा कि इस्लामाबाद में रुकी वार्ता को दोबारा शुरू किया जाए, गलतफहमियों को दूर किया जाए और क्षेत्र में तनाव बढ़ने से रोका जाए।
उन्होंने जोर दिया कि युद्धविराम में इज़रायल-लेबनान संघर्ष को भी शामिल किया जाना चाहिए और होर्मुज़ जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोला जाना आवश्यक है, ताकि वैश्विक नौवहन सामान्य हो सके।
श्री मैक्रों ने बताया कि फ्रांस और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पेरिस में एक सम्मेलन आयोजित करेंगे, जिसमें ऐसे देश शामिल होंगे जो गैर-युद्धरत हैं और समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए सहयोग करना चाहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित