कोलकाता , मई 21 -- मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वह या तिलक वर्मा थोड़ी और देर टिक कर खेलते तो मैच का नतीजा अलग हो सकता था।
हार्दिक ने बधुवार रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 65वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली चार विकेट से हार के बाद कहा, "हम 20 रन पीछे रह गए। पावरप्ले में हमने काफी विकेट गंवा दिए। अगर तिलक या मैं थोड़ा और देर तक बल्लेबाजी करते और एक दो साझेदारियां और बन जातीं, तो वे 15-20 रन हमें अच्छा मौका दे सकते थे।"कोलकाता की पिच बल्लेबाज़ों के लिए आसान नहीं थी। केकेआर के रोवमैन पॉवेल ने इसे "टिपिकल कैरेबियाई विकेट" बताया, जहां गेंद रुककर आ रही थी। मैच की 38.5 ओवर की बल्लेबाजी में सिर्फ़ 295 रन बने और 14 विकेट गिरे। यह आईपीएल जैसी सामान्य पिच नहीं थी, लेकिन हार्दिक को ऐसी सतह पसंद आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित