मेलबर्न , दिसंबर 18 -- प्लेयर ऑफ द मैच मार्कस स्टॉयनिस (नाबाद 62) और कैंपबेल केलावे (नाबाद 41) की तूफानी पारियों के दम पर मेलबर्न स्टार्स ने होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ आठ विकेट से शानदार जीत के साथ अपने बिग बैश लीग ( बीबीएल) 2025-26 अभियान की शुरुआत की।
आज यहां मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर खेले गये मुकाबले में स्टार्स ने हरिकेंस को 158/9 पर रोकने के बाद, चार ओवर शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हरिकेंस की शुरुआत खराब रही। उसने मिच ओवेन और रेहान अहमद दोनों को जल्दी खो दिया। इसके बाद निखिल चौधरी छठे ओवर में जल्द ही आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 36/3 था ऐसे संकट के समय बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड के बीच 83 रन की साझेदारी ने उनकी पारी को संभाला, लेकिन स्टार्स की अनुशासित गेंदबाजी ने उन्हें हावी नहीं हो दिया। जब हरिकेंस को एक बड़ी साझेदारी के बाद एक मजबूत फिनिश की उम्मीद थी उसी समय 16वें ओवर में टिम डेविड (31) को खो दिया। 18वें ओवर में मैकडरमॉट का विकेट गिरने से टीम बिखर गई और वे 140/4 से 157/9 पर आ गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित