चंडीगढ़ , मार्च 27 -- ) हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार, एमबीबीएस सीटों में वृद्धि और बेहतर टर्शियरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

चंडीगढ़ में आयोजित एमएसएमईआर की 30वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मिश्रा ने सिविल कार्यों में तेजी, उपकरणों की समय पर खरीद और फैकल्टी भर्ती सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कैथल और यमुनानगर के मेडिकल कॉलेज, जो करीब 80पतिशत पूरे हो चुके हैं, के लिए 30 जून 2026 की समय-सीमा तय की गई है। वहीं जींद मेडिकल कॉलेज में वित्तीय मंजूरी के कारण धीमे कार्य को तेज करने के निर्देश दिए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित