शिलांग , फरवरी 24 -- मेघालय के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. वाइलाडमिकी शिला ने मंगलवार को बताया कि पूरे राज्य में केवल चार एनेस्थीसिया विशेषज्ञ (एनेस्थेसियोलॉजिस्ट) हैं और इस कमी को देखते हुए सरकार जल्द ही अनुबंध के आधार पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती करेगी।
मेघालय विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के जवाब में श्री शिला ने कहा, "पूरे राज्य में डॉक्टरों, विशेष रूप से विशेषज्ञों की भारी कमी है। वर्तमान में हमारे पास केवल चार एनेस्थेसियोलॉजिस्ट हैं, जो बहुत कम हैं।"मंत्री ने विधानसभा को बताया कि वित्त विभाग ने अनुबंध के आधार पर डॉक्टरों की भर्ती के लिए धनराशि मंजूर कर दी है। सरकार का प्रयास सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को प्रथम रेफरल इकाइयों (एफआरयू) के रूप में विकसित करना है, लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित